Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Rejected List: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी आर्थिक राहत साबित हो रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने दैनिक खर्च आसानी से पूरा कर सकें। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
15वीं किस्त दिवाली के मौके पर जारी होने के बाद अब महिलाओं को 16वीं और 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। अब विभागीय जानकारी के अनुसार यह इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि 16वीं और 17वीं किस्त की राशि एक साथ ₹5000 के रूप में दी जा रही है। सबसे पहले 12 जिलों की महिलाओं के खाते में यह पैसा जमा होना शुरू हो गया है। आने वाले कुछ ही दिनों में बाकी जिलों की महिलाओं को भी यह राशि मिल जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि 20 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं को यह भुगतान मिल जाए।
Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Rejected List
मंईया सम्मान योजना के तहत 16वीं और 17वीं किस्त का पैसा अब सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। इस बार सरकार ने दोनों किस्तों को मिलाकर ₹5000 एक साथ ट्रांसफर करने का फैसला लिया है, जिससे महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। पहले चरण में राज्य के 12 जिलों की महिलाओं को यह राशि मिलनी शुरू हो गई है।
हालांकि इसी के साथ सरकार ने एक नई Rejected List भी जारी की है। इस सूची में उन महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई है या जो पात्रता शर्तों को पूरा नहीं कर पा रही हैं। जिन महिलाओं का नाम इस लिस्ट में है, उन्हें इस बार ₹5000 की राशि नहीं दी जाएगी। सरकार का साफ कहना है कि योजना का लाभ केवल सही और योग्य लाभार्थियों को ही मिलेगा।
Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Rejected List Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Rejected List |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
| राज्य | झारखंड |
| किस्त | 16वीं और 17वीं |
| कुल राशि | ₹5000 |
| लाभार्थी | लगभग 52 लाख महिलाएं |
| भुगतान प्रक्रिया | DBT के माध्यम से |
| ऑफिशियल पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
इन महिलाओं को नहीं मिलेगी 16वीं और 17वीं किस्त के ₹5000
जिन महिलाओं का नाम Rejected List में शामिल किया गया है, उन्हें इस बार की राशि नहीं मिलेगी। यह सूची रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा और जामताड़ा सहित सभी जिलों से संबंधित है। दस्तावेजों में गलती, आधार लिंक न होना, बैंक खाते में DBT निष्क्रिय होना या पात्रता नियमों का उल्लंघन इसकी मुख्य वजह है। सरकार ने सभी जिलों में यह सूची संबंधित कार्यालयों तक भेज दी है।
Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला या उसके परिवार ने कभी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया हो।
- महिला के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, ट्रैक्टर को छोड़कर।
- बैंक खाता महिला के नाम पर और सिंगल होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI मैप होना जरूरी है।
- राशन कार्ड में महिला या पति का नाम दर्ज होना अनिवार्य है।
Also Read :- मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त का पैसा 12 जिलों की महिलाओं के खाते में आना शुरू
Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Rejected List कैसे चेक करें?
Rejected List चेक करने के लिए महिलाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऑफलाइन तरीके में अपने नजदीकी पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र जाना है, जहां सूची उपलब्ध कराई गई है।
ऑनलाइन तरीके के लिए मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वहां आवेदन एवं भुगतान स्थिति वाले विकल्प को चुनना है। इसके बाद आधार नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करना है और विवरण सबमिट करना है। स्क्रीन पर आपकी स्थिति सामने आ जाएगी। अगर नाम Rejected List में दिखता है तो जरूरी सुधार समय रहते कराना है, ताकि अगली किस्त में लाभ मिल सके।