PM Kisan 22th Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को साल भर में तीन बार सहायता राशि दी जाती है, जिससे खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। सरकार द्वारा दी जाने वाली यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे किसानों को किसी बिचौलिये के चक्कर नहीं लगाने पड़ते है।
हाल ही में 19 नवंबर 2025 को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की जा चुकी है, जिसके बाद अब किसानों का ध्यान 22वीं किस्त पर आ गया है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि अगली किस्त कब आएगी और क्या इस बार ₹4000 की राशि मिलेगी। दरअसल, कुछ किसानों के बीच यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि 22वीं किस्त में दोगुनी रकम मिलने वाली है। इस लेख में पीएम किसान 22वीं किस्त से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सरल और साफ भाषा में समझाई गई है।
PM Kisan 22th Installment Date
पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार किसानों को हर चार महीने में एक किस्त दी जाती है। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में ट्रांसफर होने के बाद अब अगली किस्त नए साल में जारी की जाएगी। विभागीय स्तर से मिल रही जानकारी के अनुसार 22वीं किस्त जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में किसानों के खातों में भेजे जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से पिछली किस्तें तय समय पर जारी की गई हैं, उसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी भुगतान में ज्यादा देरी नहीं होगी। यह किस्त भी पहले की तरह डीबीटी के माध्यम से सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी।
22वीं किस्त में मिलेंगे 4,000 रुपये
22वीं किस्त में ₹4000 मिलने की बात पूरी तरह से सभी किसानों पर लागू नहीं होती। यह राशि केवल उन किसानों को मिल सकती है जिनकी कोई पिछली किस्त किसी कारणवश रोक दी गई थी। यदि अब उनकी ई-केवाईसी, बैंक विवरण और जमीन से जुड़ी जानकारी सही पाई जाती है, तो सरकार बकाया किस्त को नई किस्त के साथ जोड़कर भेज सकती है। ऐसे में कुछ किसानों के खाते में एक साथ ₹4000 की राशि ट्रांसफर होती है।
22वीं किस्त के लिए जरूरी कार्य
22वीं किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को अपनी जानकारी अपडेट रखना बहुत जरूरी है। सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए ताकि भुगतान में कोई रुकावट न आए। जिन किसानों के भूमि रिकॉर्ड में कोई त्रुटि है, उन्हें समय रहते उसका सुधार करवाना चाहिए। सभी विवरण सही रहने पर ही किस्त का पैसा खाते में आता है।
पीएम किसान 21वीं किस्त के लिए पात्रता
- किसान भारत का नागरिक होना चाहिए और उसके नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति और उनके परिवार इस योजना के पात्र नहीं माने जाते।
- जिन किसान परिवारों के किसी सदस्य ने आयकर रिटर्न दाखिल किया है, उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जाता।
- बड़े भूमिधारी किसान और व्यावसायिक खेती करने वाले किसान इस योजना से बाहर रखे गए हैं।
- किसान के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जिसमें डीबीटी सुविधा उपलब्ध हो।
- आधार कार्ड, बैंक विवरण और पंजीकरण की जानकारी आपस में पूरी तरह मेल खानी चाहिए।
- सभी पात्र किसानों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।
Also Read :- पीएम किसान 22वीं किस्त के ₹2000 इस दिन मिलेंगे, फाइनल तिथि जारी
पीएम किसान 21वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करे?
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
- होमपेज पर मौजूद “Beneficiary Status” विकल्प को चुनना है।
- इसके बाद आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या पंजीकरण नंबर में से किसी एक को दर्ज करना है।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरकर आगे की प्रक्रिया पूरी करना है।
- जानकारी सबमिट करते ही किस्त से जुड़ा पूरा स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देने लगता है।
- यहां किसान यह आसानी से देख सकता है कि भुगतान हो चुका है या अभी प्रक्रिया में है।