मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त के ₹5000 इन 12 जिलों की महिलाओं को इस दिन मिलेंगे, यहाँ जानिए पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Breaking News: मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इस सहायता का मकसद महिलाओं को रोजमर्रा के खर्च में सहारा देना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की मदद मिलती है, जिससे वे अपने और परिवार के छोटे-बड़े खर्च आसानी से संभाल सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिवाली के समय 15वीं किस्त जारी होने के बाद अब महिलाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विभागीय जानकारी के अनुसार इस बार 16वीं और 17वीं किस्त की राशि एक साथ दी जा रही है। यानी महिलाओं के खाते में पूरे 5000 रुपये भेजे जा रहे हैं। आज से 12 जिलों की महिलाओं के बैंक खाते में यह राशि जमा होना शुरू हो चुका है। बाकी जिलों की महिलाओं को भी अगले कुछ दिनों में पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि 20 दिसंबर तक राज्य की करीब 52 लाख महिलाओं को यह राशि मिल जाए।

Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Breaking News

ताजा अपडेट के मुताबिक मंईया सम्मान योजना के तहत 16वीं और 17वीं किस्त की राशि एक साथ जारी की जा रही है। इस बार भुगतान की प्रक्रिया दो चरणों में रखी गई है ताकि सभी महिलाओं तक पैसा सही तरीके से पहुंच सके। पहले चरण में उन जिलों को शामिल किया गया है, जहां लाभार्थियों के दस्तावेज पहले ही जांचे जा चुके हैं।

आज से 12 जिलों की महिलाओं के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से 5000 रुपये भेजे जा रहे हैं। जिन महिलाओं को आज पैसा नहीं मिला है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दूसरे चरण में शेष जिलों की महिलाओं को भी यही राशि दी जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और तय समय के भीतर सभी पात्र महिलाओं को पैसा मिल जाएगा।

Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Breaking News Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 16th 17th Kist Breaking News
सहायता का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
किस्त संख्या16वीं और 17वीं
कुल राशि5000 रुपये
भुगतान प्रक्रियाडीबीटी
लाभार्थी महिलाएंलगभग 52 लाख
पहला चरण12 जिलों की महिलाएं
दूसरा चरणशेष जिले
राज्यझारखंड

इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे 5000 रुपये

पहले चरण में जिन 12 जिलों की महिलाओं को 16वीं और 17वीं किस्त की राशि दी जा रही है, उनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों में लाभार्थियों के आवेदन पहले ही सत्यापित हो चुके हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता दी गई है। इन क्षेत्रों में पैसा ट्रांसफर होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और धीरे-धीरे सभी महिलाओं के खाते में राशि पहुंच रही है।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा ₹5000 का लाभ

16वीं और 17वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनका नाम पात्रता सूची में शामिल है। जिन महिलाओं का आधार बैंक खाते से जुड़ा हुआ है और जिनके खाते में डीबीटी सक्रिय है, उन्हें ही यह राशि दी जाएगी। अगर आवेदन में किसी तरह की गलती है या दस्तावेज पूरे नहीं हैं, तो इस बार की किस्त रोकी जा सकती है। इसलिए सही जानकारी होना बहुत जरूरी है।

Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist के लिए पात्रता

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय तय सीमा के अंदर होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के नाम बैंक खाता होना जरूरी है।
  • बैंक खाते में डीबीटी सुविधा चालू होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
  • एनपीसीआई मैपिंग पूरी होनी चाहिए।
  • आवेदन स्वीकृत सूची में शामिल होना जरूरी है।

Also Read :- फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म भरना शुरू ₹15000 मिलेंगे, ऐसे करें आवेदन

Maiya Samman Yojana 16th 17th Kist Status कैसे चेक करें?

16वीं और 17वीं किस्त की राशि खाते में भेजे जाने के बाद लाभार्थी महिला के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश प्राप्त होता है। अगर संदेश नहीं मिलता है, तो बैंक पासबुक अपडेट कराकर जानकारी प्राप्त करना है। इसके अलावा नजदीकी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में भुगतान सूची देखनी है।

ऑनलाइन जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वहां लॉगिन सेक्शन में आवेदन संख्या या आधार नंबर दर्ज करना है। इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी प्राप्त करना है और सत्यापन करना है। सत्यापन पूरा होने के बाद स्क्रीन पर भुगतान की पूरी स्थिति दिखाई देती है। इस तरह आसानी से घर बैठे 5000 रुपये की किस्त की जानकारी देखी जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon